मुज़फ्फरनगर। प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति सलमान की हत्या करने करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी वांछित मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुआ है। उसकी दिल्ली पुलिस को भी पैरोल पर आने के बाद से लापता रहने के कारण तलाश थी। उसका साथी भी पकड़ा गया है। गांव खुडडा व खोजा नगला के बीच गोपाली मार्ग पर पुलिस रविवार की रात में चेकिंग कर रही थी ।उसी वक्त एक बाइक खोजा नगला की ओर से आई, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी बचाव में फायर किये जिससे एक बदमाश घायल हो गया। उसके दूसरे साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड लिया। पुलिस ने उनसे एक बाइक, तमंचा व कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किये। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम वसीम उर्फ खटमल निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट बताया। उसका दूसरा साथी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इमरान है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि वसीम उर्फ खटमल ने 4 अप्रैल 2025 में अपनी प्रेमिका सुमायला के साथ मिलकर उसके पति सलमान निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की हाइवे के निकट छपार थाना के गांव बिजोपुरा के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी।