मुजफ्फरनगर के कंपोजिट स्कूल डूंगर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाग किया। प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने बताया कि शालू कक्षा 8 ने प्रथम, कुमारी नैंसी कक्षा 6 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । कविता पाठ प्रतियोगिता का मकसद छात्रों को कविता पढ़ने और उसका आनंद लेने में सक्षम बनाना होता है। कविता पाठ प्रतियोगिता के जरिए छात्रों में कविता पढ़ने और लिखने का शौक विकसित होता है साथ ही कविता के जरिए छात्रों में रसानुभूति तथा सौंदर्यबोध विकसित होता है।