बुढ़ाना। सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़क पर आ गए। सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सपा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग रखी। हिंदू समाज के सैंकडों लोग लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में एकत्र हुए। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि हिंदू राजा राणा सांगा पराक्रमी योद्धा थे। राणा सांगा ने अपने जीवन काल में सैंकडों युद्ध लडे लेकिन पराजित नही हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम राजकुमार को दिया। इस मौके पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में सहकारी समीति के चेयरमैन निर्भय सहरावत, आशीष चौहान, अमरपाल, मामचंद, बाबा ठाठसिंह, राकेश व मोनू कुरथल आदि मौजूद रहे।