फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नेताओं और अधिकारियों को कांवड़ में याद आती है कच्ची सड़क, अतिक्रमण नहीं हटवाया जाता, मार्ग की स्थिति खराब

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित व्यापारी संवाद में शहर की कच्ची सड़क के व्यापारियों ने अतिक्रमण और टूटी सड़क को मुद्दा उठाया। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे ठेले खड़े किए जाने से आवागमन में परेशानी होती है। टूटी सड़क का भी निर्माण नही कराया जा रहा है। यह सड़क अधिकारियों को कांवड़ के समय में याद आती है। इसके बाद भूल जाते है। रुड़की रोड स्थित आनंद मार्केट स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कच्ची सड़क इकाई के अध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि कच्ची सड़क मार्ग पर अतिक्रमण तो है, साथ ही सड़क किनारे कूड़ा भी डाला जा रहा है। कूड़ा डालने वाले स्थानों पर पालिका की ओर से प्लास्टिक के ड्रम रखवाए जाने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें