फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सीएचसी में खड़ी दो एम्बुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Dec 2025 06:01 PM IST

भोपा थानाक्षेत्र के सीएचसी में खड़ी खराब सरकारी दो एंबुलेंसों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुएं व आग की लपटों को देखकर स्टाफ कर्मचारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया। लेकिन उससे पहले दोनों एम्बुलेंस काफी हद तक जल चुकी थी। गनीमत रही कि बराबर में खड़ी तीसरी एंबुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से खराब दो सरकारी एंबुलेंस खड़ी थी। बुधवार दोपहर में उनमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगने पर उठे धुएं व लपटों से सीएचसी प्रांगण में रह रहे लोग व मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगी देखकर शोर मचाया गया। तब कर्मचारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में मौजूद आग बुझाने की यंत्रों के माध्यम से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन दोनों एम्बुलेंस अधिकांश रूप से जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि कुछ देर पहले ही चालक ने एक एंबुलेंस को घटना स्थल के आस पास लाकर खड़ी की थी जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। पास में ही स्टाफ के सरकारी क्वार्टर भी है। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दोनों एंबुलेंस पिछले कई वर्षों से खराब खड़ी थी। आग लगने के कारणों का पता नही लग सका है। उच्च अधिकारी को घटना से अवगत करा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें