कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के रुड़की रोड पर कांवड़ डीजे की वजह से यातायात प्रभावित हो गया। डीजे वाहनों के साथ कांवड़ियों की आवाजाही और सड़क पर भीड़ बढ़ने से मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में पहले से ही यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ऐसे में डीजे के साथ निकलने वाले कांवड़ जत्थों के कारण शहर के अंदर गलियों में भी यातायात का दबाव बढ़ रहा है।