मुजफ्फरनगर में बारिश होने से बुधवार को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जगह जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हुई। बारिश के कारण नगर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे कांवड़ियों की बाइकें बंद हो गईं। कई कांवड़ियों ने अपनी मोटरसाइकिलों को धक्का देकर बाहर निकाला और सीधी खड़ी करके पानी निकालने की कोशिश की।