फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तिरंगा रैली में गूंजा वंदे मातरम, बाइक सवार युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। बाइक सवार युवाओं में राष्ट्रप्रेम और उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उन्हें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें