मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रेम पुरी कॉलोनी में दो भाइयों ने अपनी बहन की हत्या का प्रयास किया और 10 वर्षीय भांजे की हत्या कर दी ।दोनों आरोपी फरार हो गए । प्रेमपुरी कॉलोनी में छोटी नाम की महिला अपने 10 माह के बेटे अभिषेक व मां पार्वती के साथ किराए पर रहती है । पुलिस ने बताया कि बागपत में रहने वाले उसके दो भाई उसके घर आए और उन्होंने बहन के साथ मारपीट की। बेल्ट से गला घोटने का प्रयास किया। इस दौरान मासूम भांजे अभिषेक की हत्या कर दी। दोनों आरोपी भाग गए। बच्चे का शव मोर्चरी भेजा गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि महिला को डॉक्टरो ने दिल्ली रेफर किया है। घायल महिला की मां पार्वती भी उसी के साथ गई है।अभी घटना के बारे में तहरीर नहीं आई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।