फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने सुगंध जैन, महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल निर्वाचित

Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2026 06:35 PM IST

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुगंज जैन ने बिजेन्द्र मलिक को 52 मतो से हराया। जबकि महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल ने अन्नु कुच्छल को 121 मतो से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित आठ पदों के लिए मतगणना पूर्ण कर ली गई। जबकि चार वरिष्ठ एवं चार कनिष्ठ सदस्य एवं दो महिला वरिष्ठ और दो महिला कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मतगणना जारी है। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव सहित आठ पदो के लिए मतगणना पूर्ण कर ली गई है। मतगणना के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव त्यागी ने अशोक कुशवाहा को हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता जीते। उन्होंने आनंद कुमार को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मानशी शर्मा ने रंजना देवी को हराया। सह सचिव प्रशासन के पद पर प्रवीण उपाध्याय ने रूपांकर गुप्ता को हराया। सह सचिव लेखा के पद पर प्रशांत शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने ध्रुव पाल को हराया। जबकि सह सचिव पुस्तकालय के पद पर रेखा शाही जीती। उन्होंने नुपुर को हराया। जबकि सदस्य के 12 पदों पर मतगणना जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें