हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की कंपनी वीकेएम को मिला है। शुक्रवार को कंपनी ने दोबारा संचालन शुरू किया। इस दौरान हटाए गए कर्मचारियों ने फिर हंगामा किया। एक कर्मचारी ने टावर और महिलाकर्मी ने मकान की छत पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावानी दी। आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़कर समझा-बुझाकर शांत किया। तय किया गया कि तीन दिसंबर तक कर्मचारियों के इंटरव्यू होंगे। उत्तीर्ण होने वाले कर्मचारियों को दोबारा नौकरी दी जाएगी।