सर्वखाप के मुख्यालय सोरम में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर एक आपातकाल पंचायत हुई। सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने कहा कि इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना के साथ खाप हैं। इन परिस्थितियों में खापें पूर्णरूप से आश्वस्त करती हैं कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देंगे। जो भी जिम्मेदारी सरकार देगी, उसे निभाएंगे।