फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: होटल में बैग भूल गए कांवड़िए, चोरी की दी सूचना; पुलिस ने तलाशकर लौटाया

हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का बैग गायब होने पर पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने बैग की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि बैग चोरी नहीं हुआ था, बल्कि कांवड़िए उसे होटल में ही भूल गए थे। कन्हैयालाल पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला सराय, थाना कोतवाली गन्नौर, जनपद संभल ने 112 नंबर पर बैग चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि बैग में मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने तलाश करते हुए बैग को होटल से बरामद कर लिया और कन्हैयालाल को सौंप दिया। बैग में मोबाइल फोन और 7,500 रुपये सुरक्षित मिले। बैग वापस मिलने पर कांवड़िए ने पुलिस का आभार जताया। इसके बाद कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें