फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: झूमते-गाते गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िये, बोले- गौमाता को मिले राष्ट्र पशु का दर्जा

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बागपत से आए कांवड़ियों का जत्था झूमते-गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। कांवड़ियों ने बताया कि इस बार उनकी कोई खास व्यक्तिगत मन्नत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे भगवान शिव से देश में सुख-शांति और सभी के कल्याण की कामना कर रहे हैं। साथ ही उनकी इच्छा है कि गौमाता को राष्ट्र पशु का दर्जा मिलना चाहिए। कांवड़ियों के जत्थे में भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्साह नजर आया। लंबी दूरी तय करने के बावजूद शिवभक्तों का जोश कम नहीं हुआ है। मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें