कांवड़ यात्रा के अंतर्गत शिव चौक पर अनोखी झांकियों का आगमन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए उपस्थित रहे। हरिओम चिंगारी और उनकी टीम ने श्मशान घाट की थीम पर आधारित अघोरी तांडव झांकी निकाली। इसमें अघोरियों और भूत-प्रेतों के वेश में कलाकारों ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। बुलंदशहर की अर्धनारीश्वर कांवड़ सेवा समिति से जुड़ा किन्नर अखाड़े का एक विशेष जत्था भी शिव चौक पहुंचा। यह जत्था पवित्र गंगाजल लेकर आया था।