महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक कैंप में ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिला चिकित्सालय की टीम ने कैडेट्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दूसरे सत्र में यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी इन्दजीत सिंह ने कहा कि यातायात के नियम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।