शाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों से भोपा क्षेत्र में अनाज व्यापारी के घर डकैती, शाहपुर में बुजुर्ग की हत्या के अलावा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गैंगस्टर रिंकू निवासी ग्राम निहोरी थाना फलावदा मेरठ, पंकज निवासी ग्राम मुक्तेश्वर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़, वंश निवासी ग्राम महलका थाना फलावदा मेरठ व आदित्य तथा शिवम को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गैंगस्टर रिंकू घायल हुआ है। इस मामले में अभी दो आरोपियों की तलाश है।