मुजफ्फरनगर शहर के खालापार थाना क्षेत्र में गली में बाइक से स्टंट का विरोध करने पर हमलावरों ने अफसार (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। खालापार में सभासद अन्नू कुरैशी का भतीजा अफसार अपने घर के पास गली में खड़ा था। इस दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और स्टंट करने लगे। अफसार ने विरोध किया। कुछ देर बाद युवक चाकू लेकर और हमला कर दिया। परिजन गंभीर हालत में मेरठ में उपचार कराने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।