दोपहर के समय पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना बाइपास पर एक लोडिड कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार साकिब और शाद को कई मीटर तक कैंटर घसीटता हुआ ले गया। दोनों युवक घायल हो गए। शादी समारोह में जा रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने घायलों को ई -रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। चालक व कैंटर को पुलिस ने पकड़ा है।