फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: नदी में डूबे दूसरे बच्चे का शव मिला, गांव में गमगीन माहौल, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाडा में नहाने के लिए नदी पर गए दो बच्चे काली नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने एक बच्चे को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया था। दूसरे बच्चे का शव भी बरामद हो गया है। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाडा निवासी दो बच्चे आमिर (10 )पुत्र इकराम एवं चांद (11) पुत्र फुरकान खेल-खेल में काली नदी पर पहुंच गए। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में नहाने लगे। दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी में डूबने लगे, तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे चांद को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। उधर, आमिर का शव भी बरामद हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें