मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता बेहड़ा थ्रू निवासी पुष्पेंद्र और बिट्टू के घर दबिश के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस बेवजह भाकियू कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। सच को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को बेवजह किसी के घर दबिश डालने का अधिकार नहीं है। उधर, भाकियू के धरना प्रदर्शन के कारण अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया।