कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर जाते समय जिला सीमा पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगाकर उन्हें जिले में प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद अजय राय को खतौली के भंगेला चेकपोस्ट से वापस मेरठ भेज दिया गया।