मुजफ्फरनगर में शिव सेना ( शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद रामजी लाल सुमन के पुतले बनाकर यात्रा निकाली। झांसी रानी के पास पुलिस ने पुतले छीनने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हुई। पुलिस ने पुतले छीन लिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गलत बयान बाजी करने वाले नेताओं को मुजफ्फरनगर आने पर मुंह काला कर घुमाया जाएगा। महाराणा सांगा पर टिप्प्णी के बाद से शिव सेना कार्यकर्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को शिव सेना के दर्जनों कार्यकर्ता पुरानी तहसील मार्केट में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने दोनों सपा नेताओं के पुतलों की सांकेतिक यात्रा निकालना शुरू किया। उन्हें महावीर चौक सपा कार्यालय पर जाना था। जब शिव सेना कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शव यात्रा लेकर झांसी रानी के पास पहुंचे तो वहां शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुतले छीनने के दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई । पुतलें फट गए। पुलिस उन्हें छीन कर ले गए । प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि सपा नेताओं ने महाराणा सांगा के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी की है। यह बर्दाश्त नही की जाएगी । इस दौरान आशीष शर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, प्रदीप कोरी, शंकी शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।