फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किसान मजदूर संगठन का कलक्ट्रेट में धरना, बुढ़ाना में बनाई रणनीति, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

मुजफ्फरनगर में किसान मजदूर संगठन का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसके अलावा 22 मई को स्वाभिमान महापंचायत के लिए बुढ़ाना क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसानों ने समर्थन दिया है, पंचायत एतिहासिक होगी। बिजली विभाग में हुए भ्रष्टाचार व किसानों की विभिन्न मांगाें को लेकर 15 मई से जिला मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। सोमवार को भी यह धरना जारी रहा। यहां 22 मई में स्वाभिमान महापंचायत होगी। स्वाभिमान महापंचायत की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा चौबीसी के कई गांव में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें