मुजफ्फरनगर में अभद्रता करने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने भोपा थाने में धरना शुरू किया है। भाकियू के तहसील सचिव अजय कुमार उर्फ भूरा से बाइक चेकिंग के दौरान अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया गया। भारतीय किसान यूनियन ने थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने पर पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, बिट्टू प्रधान, सर्वेंद्र राठी, विकास रहमतपुर, अशोक कुमार, मोंटी, यशपाल सिंह आदि सहित दर्जनों लोग थाने पर मौजूद है । जो अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग रहे हैं।