फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बारिश के दौरान हबीबपुर में मकान गिरा, पिता और चार बच्चों की मौत

Pratyush Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:08 AM IST

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में मजदूर इस्लाम और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बारिश के दौरान इस्लाम (58) , उसकी पत्नी रुकैया (50), बेटी रुखसार (10), अलसीबा (04) सुमैया (07) , बेटा आहद (05) और एक साल का जीशान घर में मौजूद थे। तेज बारिश और हवा के चलते मकान गिरने से परिवार दब गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे। शोर-शराबा होने पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया गया। घायलों को ग्रामीण निजी वाहनों और एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। यहां पर इस्लाम, रुखसार, आहद, अलसिबा और जीशान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें