फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में उठी पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में यशवीर महाराज व बजरंग दल, विहिप के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। शनिवार दोपहर में हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता आर्य समाज में एकत्र हुए। वहां बैठक की गई। इसके बाद सभी लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम को ज्ञापन दिया गया। यहां भी नारेबाजी की गई। महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें वहां से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहां की सरकार को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से संगठित होने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें