मुजफ्फरनगरके मीरापुर में ईदगाह रोड पर गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल सरफराज पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला नौधा थाना नहटौर जनपद बिजनौर व मलखान पुत्र गंभीर निवासी गांव मोहनपुर थाना हल्दौर जनपद बिजनौर है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक व चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण मिले है। सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि दोनों बदमाशों पर जनपद बिजनौर में आपराधिक मामले दर्ज है।