मुजफ्फरनगर के नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ की पौराणिक और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराणकालीन परम वीतरागी सुखदेव की साधना से पवित्र शुकतीर्थ प्रेरणा और आस्था की धरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन के रहस्यों को समझाने के लिए महर्षि शुकदेव जी ने इसी भूमि पर राजा परिक्षित को जीवन के सत्य से अवगत कराया था और उन्हें मुक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण शुकतीर्थ आज भी भागवत तीर्थ के रूप में श्रद्धालुओं के लिए वंदनीय और पूजनीय बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि हमारी सनातन परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक है।