मुजफ्फरनगर जागाहेड़ी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के चोटी और तिलक प्रकरण में ग्रामीण शिक्षिका के पक्ष में उतर आए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आंदोलन की चेतावनी दी गई। जागाहेड़ी, काजीखेड़ा और खेड़ी दूधाधारी के ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और बैठक की। शिक्षिका पर लगे आरोपों को गलत बताया। अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। ग्राम प्रधान मान सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। क्या था मामला दो दिन पहले एक छात्र ने मुस्लिम शिक्षका पर आरोप लगाया था कि तिलक हटवा दिया गया और उसकी चोटी कटवा दी गई। मामले ने तूल पकड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी प्रकरण की जांच शुरू करा दी थी।