फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बोले-सोलानी नदी पर दो सौ करोड़ से बनेगा पुल

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और हमारी बहन बेटियां बेख़ौफ होकर घूमती हैं। खादर क्षेत्र में करीब दो सौ करोड़ से सोलानी नदी का बांध बनेगा। मुख्यमंत्री ने 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर खंड विकास कार्यालय प्रांगण में सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भृष्टाचार पर अंकुश लगा है और प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। दूसरे प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिसाल दी जाती हैं । वहां पर लोग कहते हैं कि हमें भी योगी आदित्य नाथ जैसा ही मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के बांध का मुद्दा पिछले 60 वर्षों से उठाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई नेता इस मुद्दे का समाधान नहीं करा पाया है। अब सरकार इस प्रकरण का समाधान कराने जा रही है। पुरकाजी में जल्द ही तहसील व डिग्री काॅलेज और रोडवेज डिपो भी बनवाया जाएगा। सरकार ने आठ साल में साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियाँ दी हैं। 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ की गई है। सरकार की ओर से बिना भेदभाव व जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि पीएम आवास योजना में अधिकांश आवास मुस्लिम समाज के लोगों के बन रहे हैं। सरकार की मंशा है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें