मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव में छह साल के मासूम सैफ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बसेड़ा निवासी दिलशाद का बेटा सैफ बुधवार को संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिजन इधर-उधर तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पड़ोसी के मकान में शव मिला है। शव बोरे में बंद था। हत्या किस तरह की गई और क्या वजह रही। हत्या किसने की है, पुलिस इन सब सवालों पर जांच कर रही है।