फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पटाखों का बड़ा ज़खीरा मिला, सात गोदाम सील ,1 करोड़ के अवैध पटाखे बरामद

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:56 PM IST

मुजफ्फरनगर। खतौली में अवैध पटाखों में धमाके के बाद पुलिस अधिकारी जागे है। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद जिले में पटाखों का अवैध भंडारण है। रात में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक भाजपा नेता के गोदाम सहित सात गोदामों से एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद हुए। दोपहर में भी पटाखे बरामद कर तीन लोगों को पकड़ा गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अवैध पटाखों को पकड़ने के लिए आदेश दिए थे। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ रात में नगर की पान मंडी में छापेमारी की। सात गोदाम से एक करोड से अधिक के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी ने कहा कि एक गोदाम कन्हैया शर्मा है। छह गोदामों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी कोई व्यक्ति पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी गोदाम माल सहित सील कर दिए है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, कन्हैया शर्मा को भाजपा नेता बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें