मुजफ्फरनगर पुलिस ने रविवार तड़के सुबह 12 हजार के इनामी बदमाश जान मोहम्मद को एक मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में 2 पुलिस वाले भी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से पुलिस और बदमाशों के बीच 421 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें 16 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया है।