फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा देश और प्रदेश की असली ताकत: रविंद्र सिंह पटेल

युवा राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक बैठक बृहस्पतिवार की दोपहर मानसरोवर पैराडाइज होटल में हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को देश और प्रदेश की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के संगठित होने से राजनीतिक परिवर्तन निश्चित होता है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों और नौजवानों की आवाज रहा है। पटेल ने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। उन्होंने युवाओं से चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुज सिंह ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव राहुल बालियान, समेत मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और बरेली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान पीयूष चौहान को महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिरोही ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें