मझोला थाने के पास सोमवार रात प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला नन्हीं (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला, अपने पोते, धेवते और धेवती के साथ इफ्तारी के बाद प्लॉट के एक कोने में बने आवास के बाहर बैठी थी। चीख पुकार सुनकर महिला का बेटा और बेटी भी मौके पर आ गए। बेटे ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे प्लाॅट पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आ रही है।