फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पांच दिन में दिया चार बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान

मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में संभल जिले के ओबरी गांव निवासी अमीना (31) ने चार बच्चों को जन्म दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हाई रिस्क मामले में चारों बच्चों की डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन किया जाता है। डॉक्टरों की निगरानी में मां और चारों नवजात सुरक्षित हैं। अमीना को आठ मई को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन नाै मई को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया। इसका वजन करीब 710 ग्राम था। उस समय गर्भावस्था लगभग साढ़े छह से सात महीने की थी। डॉक्टरों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बाकी बच्चों की डिलीवरी को रोक दिया। इसके बाद पांच दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार चलता रहा। 14 मई को अमीना को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक बेटे व दो बेटियों को जन्म दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें