गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल खुलने पर कुंदनपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर उत्साह और मुस्कान देखने लायक थी। शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया।