मुरादाबाद के लाइनपार इलाके के बारिश के बाद सूर्यनगर, विकास नगर, ढक्का, राम तलैया रामलीला मैदान के अंदर और बाहर पानी तीन से चार फीट पानी भर गया। बच्चों को रामलीला मैदान के रास्ते से स्कूल जाने के लिए जलभराव के बीच से निकलना पड़ा। शाम तक रामलीला मैदान क्षेत्र से पानी नहीं निकला था। इसी प्रकार ढक्का, सूर्यनगर में बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ा। इधर गुलाबबाड़ी और जयंतीपुर में भी घरों में पानी घुस गया था। पंडित देश राज शर्मा का कहना है कि नगर निगम पानी निकालने में असमर्थ है। अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई बेहतर इंतजाम नहीं किया गया है।