करीब 12 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद 34 डिप्टी एसपी शुक्रवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी ट्रेनिग तिलोत्तमा वर्मा ने ली और पुलिस अकादमी के एडीजी ने शपथ दिलाई। अब नए डिप्टी एसपी शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।