फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान की गारंटी : गुलाब देवी

Vimal Sharma Updated Fri, 17 Apr 2026 07:49 PM IST

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत चल रहे टाउनहाॅल कार्यक्रम की कड़ी में भाजपा महानगर की ओर से पंचायत भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सरकार के इस कदम की सराहना की। फैसले काे ऐतिहासिक बताया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और इस ऐतिहासिक पहल का व्यापक समर्थन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है, जिससे महिलाओं को समाज एवं राजनीति में नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने अधिनियम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रेमवती उपाध्याय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक रितु नारंग ने किया। इस दाैरान क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, स्नेह प्रोजेक्ट की डायरेक्टर शिखा गुप्ता, नैंसी अग्रवाल, पायल रस्तोगी, डॉ. नीतू रस्तोगी, वीना अरोड़ा, विशाल त्यागी, विजय लक्ष्मी पंडित, सुनीता शर्मा, अभिषेक चौबे, अर्चित गुप्ता आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें