फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में शुरु हुई परीक्षा, पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को इंतजार

स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की दो पालियों में परीक्षाएं शुरु हो गईं, लेकिन पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंतजार बरकरार है। विवि अधिकारियों का कहना है कि कुछ ही दिन में फॉर्म जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी। स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा करवाई जा रही हैं, जबकि पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा करवाई जाएंगी। पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। विवि अधिकारियों का कहना है कि फॉर्म भरने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी आवेदन शुरु करने की तारीख निर्णय नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें