पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर में अरमान और काजल की हत्या के बाद से तनाव बरकरार है। गांव में पीएसी के साथ ही मझोला, पाकबड़ा, मूंढापांडे और सिविल लाइंस थाने की पुलिस तैनात है। काजल के घर से लेकर अरमान के घर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीमें ने गांव में जगह जगह लोगों के बीच पहुंचकर हालात को भांप रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।