फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई

Vimal Sharma Updated Sat, 02 May 2026 08:51 PM IST

सर्किट हाउस में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली समरसता महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। डाॅ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की। संगठन की मजबूती ही प्रदेश में भागीदारी तय करेगी। जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में बसपा और किसान संगठनों से जुड़े लोग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हुए। इस दाैरान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, आशू सिक्का, अमित चौधरी, गौरव कुमार, अशोक सैनी, मयंक वर्मा, मुजाहिद, डाॅ. हनीफ, आशु रस्तोगी, तारिक सैफी आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें