फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में विस्फोट के साथ लगी आग, यातायात प्रभावित

आरटीओ रोड पर खड़े कंटेनर में रविवार की दोपहर विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। कंटेनर में रखे नमकीन चिप्स जलकर नष्ट हो गए। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हरदोई से हल्दीराम कंपनी का माल कंटेनर में लादकर ड्राइवर लाकड़ी फाजलपुर स्थित गोदाम जा रहा था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे आरटीओ रोड पहुंचने के बाद चालक ने सड़क के किनारे कंटेनर को खड़ा कर दिया। इस बीच चालक के केबिन में अचानक धुआं निकलने लगा। चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद गाड़ी में विस्फोट के साथ आग तेज हो गई। घटना के दौरान लोग थम गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद मझोला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उस कंटेनर में रखे नमकीन चिप्स और अन्य सामान काफी जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने रोड पर वाहनों को रोकने के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने दो गाड़ियों की मदद से आग को काबू में कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें