भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दो माह तक बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों राशिद और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी सलमान को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया था और उसे जबरन मांस भी खिलाया था। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, राज्यमंत्री अरुण असीम ने सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान इलाके की सुरक्षा कड़ी रही।