मुरादाबाद के सूरज नगर पीतल नगरी स्थित पागल बाबा शिव दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की भव्य झांकियां निकाली गईं। इसमें राधा-कृष्ण, हनुमान जी, गणेश जी सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियां सूरज नगर से होकर बलदेवपुरी, श्याम देवी स्कूल, गुलाबबाड़ी पीतल नगरी, पीतल नगरी गेट से होती हुई पागल बाबा शिव दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुईं। झांकियों का शुभारंभ गणेश जी की आरती के साथ किया गया।