गहोई वैश्य सभा का शिव मंदिर प्रगति विहार में त्रिवार्षिक चुनाव किया गया। इसमें सतीश चंद्र गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष और हरिओम गुप्ता को महामंत्री चुना गया। कुंवर दीप गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महामंत्री हरिओम गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट करना हमारी जिम्मेदारी है। जल्द ही कमेटी का भी विस्तार किया जाएगा।