फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद रुचिवीरा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समयसीमा

विमल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 07:40 PM IST

सपा सांसद रुचिवीरा ने एसआईआर में मतदाताओं को होने वाली असुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी अनुज सिंह को ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने यह ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को तीन महीने तक के लिए बढ़ाया जाए क्योंकि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र नहीं दे पा रहे हैं। एक ही स्थान पर बैठकर प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। सपा सांसद के अनुसार एसआईआर की प्रक्रिया में एक सप्ताह का ही समय रह गया है लेकिन अभी बहुत कम काम हुआ है। लोगों को कई स्तर पर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जनपद के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर 2003 की मतदाता सूची भी उपलब्ध नहीं है और मतगणना प्रपत्र संग्रह की गति भी काफी धीमी है। सांसद के अनुसार उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं कि बीएलओ मतदाताओं के फोन नहीं उठा रहे हैं और उनको सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें