फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में मृत मिली हजारों मछलियां, पकड़ने के लिए टूट पड़े लोग

जिगर काॅलोनी के नजदीक रामगंगा नदी में शुक्रवार की सुबह बड़ी मछलियों को उतराई देख काफी संख्या में लोग ठंड की परवाह किए बगैर कूद पड़े। मछलियों को पकड़ने के बाद लोगों ने बताया कि बड़ी बेहोश हो गई और छोटी मछलियां मर गई हैं। आशंका है कि किसी ने नदी में कीटनाशक दवा डाल दी थी, जिसका प्रभाव मछलियों पर पड़ा है। जिगर कॉलोनी के लोग शुक्रवार की सुबह नदी में मछलियों को उतराया देखकर दंग रह गए। जिज्ञासा के चलते कुछ लोगों ने पानी से मछलियों को निकालना शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें